Kumar Vishwas

Kumar Vishwas

@kumar-vishwas

Kumar Vishwas shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kumar Vishwas's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

294

Content

26

Likes

1893

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

बात करो रूठे यारों से सन्नाटों से डर जाते हैं
प्यार अकेला जी लेता है दोस्त अकेले मर जाते हैं

Kumar Vishwas
138 Likes

रख के हर चीज़ भूलने वाली
ला तेरा दिल सँभाल कर रख दूँ

Kumar Vishwas
98 Likes

बहुत मुश्किल है कोई यूँ वतन की जान हो जाए
तुम्हें फैला दिया जाए तो हिन्दुस्तान हो जाए

Kumar Vishwas
83 Likes

हम कहाँ हैं ये पता लो तुम भी
बात आधी तो सँभालो तुम भी

Kumar Vishwas
54 Likes

मैं उससे दूर था तो शोर था साजिश है, साजिश है
उसे बाहों में खुलकर कस लिया दो पल तो हंगामा

Kumar Vishwas
72 Likes

रात के जिस्म में जब पहला पियाला उतरा
दूर दरिया में मेरे चाँद का हाला उतरा

Kumar Vishwas
48 Likes

मुद्दतें गुज़र गयी 'हिसाब' नहीं किया
न जाने अब किसके कितने रह गए हम

Kumar Vishwas
271 Likes

खुद से भी मिल न सको, इतने पास मत होना
इश्क़ तो करना, मगर देवदास मत होना

देखना, चाहना, फिर माँगना, या खो देना
ये सारे खेल हैं, इनमें उदास मत होना

Kumar Vishwas
117 Likes

राम होने में या रावण में है अंतर इतना
एक दुनिया को ख़ुशी दूसरा ग़म देता है

हम ने रावण को बरस दर बरस जलाया है
कौन है वो जो इसे फिर से जनम देता है

Kumar Vishwas
90 Likes

कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है
मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है

Kumar Vishwas
67 Likes

चारों तरफ़ बिखर गईं साँसों की ख़ुशबुएँ
राह-ए-वफ़ा में आप जहाँ भी जिधर गए

Kumar Vishwas
39 Likes

जिस्म चादर सा बिछ गया होगा
रूह सिलवट हटा रही होगी

Kumar Vishwas
37 Likes

दिल के तमाम ज़ख़्म तेरी हाँ से भर गए
जितने कठिन थे रास्ते वो सब गुज़र गए

Kumar Vishwas
46 Likes

उसी की तरह मुझे सारा ज़माना चाहे
वो मिरा होने से ज़्यादा मुझे पाना चाहे

Kumar Vishwas
60 Likes

कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है
मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है

Kumar Vishwas
79 Likes

कबूतर इश्क़ का उतरे तो कैसे?
तुम्हारी छत पे निगरानी बहुत है

इरादा कर लिया गर ख़ुदकुशी का
तो ख़ुद की आँख का पानी बहुत है

Kumar Vishwas
90 Likes

मेरा ख्याल तेरी चुप्पियों को आता है
तेरा ख्याल मेरी हिचकियों को आता है

Kumar Vishwas
49 Likes

बचपना ऐ लड़को तुमसे कभी छूटता ही नही
जवान होना तो बस लड़कियों को आता है

Kumar Vishwas
64 Likes

सखियों संग रंगने की धमकी सुनकर क्या डर जाऊँगा
तेरी गली में क्या होगा ये मालूम है पर आऊँगा

Kumar Vishwas
70 Likes