सच ये है बे-कार हमें ग़म होता है

जो चाहा था दुनिया में कम होता है

ढलता सूरज फैला जंगल रस्ता गुम
हम से पूछो कैसा आलम होता है

ग़ैरों को कब फ़ुर्सत है दुख देने की
जब होता है कोई हमदम होता है

ज़ख़्म तो हम ने इन आँखों से देखे हैं
लोगों से सुनते हैं मरहम होता है

ज़ेहन की शाख़ों पर अश'आर आ जाते हैं
जब तेरी यादों का मौसम होता है

— Javed Akhtar

More by Javed Akhtar

Other ghazal from the same pen

See all from Javed Akhtar →

Nature Shayari Collection

Shers of nature shayari collection.

All Nature Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling