मेरे दिल में उतर गया सूरज

तीरगी में निखर गया सूरज

दर्स दे कर हमें उजाले का
ख़ुद अँधेरे के घर गया सूरज

हम से वा'दा था इक सवेरे का
हाए कैसे मुकर गया सूरज

चाँदनी अक्स चाँद आईना
आइने में सँवर गया सूरज

डूबते वक़्त ज़र्द था उतना
लोग समझे कि मर गया सूरज

— Javed Akhtar

More by Javed Akhtar

Other ghazal from the same pen

See all from Javed Akhtar →

Waqt Shayari

Shers of waqt.

All Waqt Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling