किस लिए कीजे बज़्म-आराई

पुर-सुकूँ हो गई है तन्हाई

फिर ख़मोशी ने साज़ छेड़ा है
फिर ख़यालात ने ली अँगड़ाई

यूँ सुकूँ-आश्ना हुए लम्हे
बूँद में जैसे आए गहराई

इक से इक वाक़िआ'' हुआ लेकिन
न गई तेरे ग़म की यकताई

कोई शिकवा न ग़म न कोई याद
बैठे बैठे बस आँख भर आई

ढलकी शानों से हर यक़ीं की क़बा
ज़िंदगी ले रही है अँगड़ाई

— Javed Akhtar

More by Javed Akhtar

Other ghazal from the same pen

See all from Javed Akhtar →

Aankhein Shayari

Shers of aankhein.

All Aankhein Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling