खुला है दर प तिरा इंतिज़ार जाता रहा

ख़ुलूस तो है मगर ए'तिबार जाता रहा

किसी की आँख में मस्ती तो आज भी है वही
मगर कभी जो हमें था ख़ुमार जाता रहा

कभी जो सीने में इक आग थी वो सर्द हुई
कभी निगाह में जो था शरार जाता रहा

अजब सा चैन था हम को कि जब थे हम बेचैन
क़रार आया तो जैसे क़रार जाता रहा

कभी तो मेरी भी सुनवाई होगी महफ़िल में
मैं ये उमीद लिए बार बार जाता रहा

— Javed Akhtar

More by Javed Akhtar

Other ghazal from the same pen

See all from Javed Akhtar →

Masti Shayari

Shers of masti.

All Masti Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling