फिर हरीफ़-ए-बहार हो बैठे

जाने किस किस को आज रो बैठे

थी मगर इतनी राएगाँ भी न थी
आज कुछ ज़िंदगी से खो बैठे

तेरे दर तक पहुँच के लौट आए इश्क़ की आबरू डुबो बैठे

सारी दुनिया से दूर हो जाए
जो ज़रा तेरे पास हो बैठे

न गई तेरी बे-रुख़ी न गई
हम तिरी आरज़ू भी खो बैठे

'फ़ैज़' होता रहे जो होना है
शे'र लिखते रहा करो बैठे

— Faiz Ahmad Faiz

More by Faiz Ahmad Faiz

Other ghazal from the same pen

See all from Faiz Ahmad Faiz →

Life Shayari

Shers of life.

All Life Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling