हम ने सब शे'र में सँवारे थे

हम से जितने सुख़न तुम्हारे थे

रंग-ओ-ख़ुशबू के हुस्न-ओ-ख़ूबी के
तुम से थे जितने इस्तिआरे थे

तेरे क़ौल-ओ-क़रार से पहले
अपने कुछ और भी सहारे थे

जब वो लाल-ओ-गुहर हिसाब किए
जो तिरे ग़म ने दिल पे वारे थे

मेरे दामन में आ गिरे सारे
जितने तश्त-ए-फ़लक में तारे थे

उम्र-ए-जावेद की दुआ करते
'फ़ैज़' इतने वो कब हमारे थे

— Faiz Ahmad Faiz

More by Faiz Ahmad Faiz

Other ghazal from the same pen

See all from Faiz Ahmad Faiz →

Birthday Shayari Collection

Shers of birthday shayari collection.

All Birthday Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling