एक मेहमाँ का हिज्र तारी है

मेज़बानी की मश्क़ जारी है

सिर्फ़ हल्की सी बे-क़रारी है
आज की रात दिल पे भारी है

कोई पंछी कोई शिकारी है
ज़िंदा रहने की जंग जारी है

बस तिरे ग़म की ग़म-गुसारी है
और क्या शाएरी हमारी है

आप करते हैं शबनमी बातें
और मिरी प्यास रेग-ज़ारी है

अब कहाँ दश्त में जुनूँ वाले
जिस को देखो वही शिकारी है

मेरे आँसू नहीं हैं ला-वारिस
इक तबस्सुम से रिश्ते-दारी है

— Fahmi Badayuni

More by Fahmi Badayuni

Other ghazal from the same pen

See all from Fahmi Badayuni →

Diwangi Shayari

Shers of diwangi.

All Diwangi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling