मुझ को वहशत हुई मिरे घर से

रात तेरी जुदाई के डर से

तेरी फ़ुर्क़त का हब्स था अंदर
और दम घुट रहा था बाहरस

जिस्म की आग बुझ गई लेकिन
फिर नदामत के अश्क भी बरसे

एक मुद्दत से हैं सफ़र में हम
घर में रह कर भी जैसे बेघर से

बार-हा तेरी जुस्तुजू में हम
तुझ से मिलने के बा'द भी तरसे

— Azhar Iqbal

More by Azhar Iqbal

Other ghazal from the same pen

See all from Azhar Iqbal →

Travel Shayari Collection

Shers of travel shayari collection.

All Travel Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling