उस से ख़्वाबों में सामना होगा

हिज्र का लुत्फ़ दो-गुना होगा

कुछ उजाले भी साथ रख लेना
दश्त-ए-दुनिया बहुत घना होगा

उस को कुछ देर देखने के लिए
पहले हर ओर देखना होगा

उस ने पूछी है मेरी ख़ैर-ओ-ख़बर
अब मुझे झूट बोलना होगा

वो भी दुनिया के तौर सीख गया
या'नी अब उस को छोड़ना होगा

— Ashu Mishra

More by Ashu Mishra

Other ghazal from the same pen

See all from Ashu Mishra →

Relationship Shayari Collection

Shers of relationship shayari collection.

All Relationship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling