Ashu Mishra

Ashu Mishra

@ashu-mishra

Ashu Mishra shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ashu Mishra's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

47

Content

50

Likes

699

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

कुछ वक़्त ने तोड़ा है भरम और कुछ उसने
मैं तो ये समझता था कोई बात है मुझ में

Ashu Mishra

मैं तुझे बज़्म में लाऊँगा मेरी जान मगर
लोग जब दूसरे चेहरों पे फ़िदा हो जाएँ

Ashu Mishra
50 Likes

आप जिस चीज़ को कहते हैं कि बेहोशी है
वो दिमाग़ों में ज़रा देर की ख़ामोशी है

सूखते पेड़ से पंछी का जुदा हो जाना
ख़ुद-परस्ती नहीं एहसान-फ़रामोशी है

Ashu Mishra
37 Likes

ग़म में हम सूरत-ए-गमख़ार नहीं पढ़ते हैं
इसलिए मीर के अश'आर नहीं पढ़ते हैं

मेरी आँखें तेरी तस्वीर से जा लगती हैं
सुब्ह उठकर सभी अख़बार नहीं पढ़ते हैं

Ashu Mishra
28 Likes

साथ में तू मेरे दो गाम तो चल सकता है
इतना चलने से मेरा काम तो चल सकता है

तेरे दिल में किसी शायर की जगह तो होगी
इस इलाके में मेरा नाम तो चल सकता है

Ashu Mishra
37 Likes

अवल्ली इश्क़ के एहसास भी तारी रक्खे
और इस बीच नए काम भी जारी रक्खे

मैंने दिल रख लिया है ये भी कोई कम तो नहीं
दूसरा ढूँढ़ लो जो बात तुम्हारी रक्खे

Ashu Mishra
37 Likes

हुस्न कुछ और नहीं छत की हरी काई है
वक़्त-बे-वक़्त जहाँ पाँव फिसल जाता है

Ashu Mishra
50 Likes

कुछ ख़ास तो बदला नहीं जाने से तुम्हारे
बस राब्ता कम हो गया फूलों की दुकाँ से

Ashu Mishra
47 Likes

तुम्हारा दिल यहाँ पर खो गया तो कैसी हैरत है
बरेली में तो झुमके तक निकल जाते हैं कानों से

Ashu Mishra
41 Likes

तुम्हारी शक्ल किसी शक्ल से मिलाते हुए
मैं खो गया हूँ नया रास्ता बनाते हुए

Ashu Mishra
29 Likes

ये शहर-ए-अजनबी में अब किसे जा कर बताएँ हम
कहाँ के रहने वाले हैं कहाँ की याद आती है

Ashu Mishra
115 Likes

पुरानी चाहत के ज़ख़्म अब तक भरे नहीं हैं
और एक लड़की पड़ी है पीछे बड़े जतन से

Ashu Mishra
37 Likes

मैं इश्क़ कर रहा हूँ मगर सोचता भी हूँ
पिछले बरस जो हो चुका अबके बरस न हो

Ashu Mishra
43 Likes

उदासी का सबब दो चार ग़म होते तो कह देता
फ़ुलाँ को भूल बैठा हूँ फ़ुलाँ की याद आती है

Ashu Mishra
67 Likes