कोई आ कर नहीं जाता दिलों के आशियानों से

रिहाई का कोई रस्ता नहीं इन क़ैद-ख़ानों से

ज़मीं वालों ने जब से आसमाँ की ओर देखा है
परिंदे ख़ौफ़ खाने लग गए ऊँची उड़ानों से

मछेरे कश्तियों में बैठ कर के गा रहे हैं गीत
हवाएँ मुस्कुरा कर मिल रही हैं बादबानों से

ये सूखे ज़ख़्म हैं या रंग हैं तस्वीर माज़ी के
मुझे गुज़रे ज़माने याद आए इन निशानों से

हमें अपनी लड़ाई इस ज़मीं पर ख़ुद ही लड़नी है
फ़रिश्ते तो नहीं आने यहाँ पर आसमानों से

तुम्हारा दिल यहाँ पर खो गया तो कैसी हैरत है
बरेली में तो झुमके तक निकल जाते हैं कानों से

— Ashu Mishra

More by Ashu Mishra

Other ghazal from the same pen

See all from Ashu Mishra →

Aazaadi Shayari Collection

Shers of aazaadi shayari collection.

All Aazaadi Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling