यार तो उस के सालगिराह पर क्या क्या तोहफ़ें लाए हैं
और इधर हम ने उस की तस्वीर को शे'र सुनाएँ हैं
आप से बढ़कर कौन समझ सकता है रंग और ख़ुशबू को
आपसे कोई बहस नहीं है आप उस के हम सेाएं है
किसी बहाने से उस की नाराज़ी ख़त्म तो करनी थी
उस के पसंदीदा शाइ'र के शे'र उसे भिजवाए हैं
— Ali Zaryoun















