Ali Zaryoun

Ali Zaryoun

@ali-zaryoun

Ali Zaryoun, born in 1983 in Faisalabad, is a versatile multilingual poet. Dive into his diverse Shayari collection, spanning Urdu, Hindi, Farsi, Punjabi, and English, and save your favorite verses.

Followers

911

Content

117

Likes

7193

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

अब तो पाँच मिनट के अंदर चेहरे बदले जाते हैं
जीवन मिट्टी हो जाता था एक मुहब्बत होती थी

Ali Zaryoun
60 Likes

ये तुम सब मिल के जो कुछ कह रहे हो
मैं कह सकता हूँ पर कहना नहीं है

हमारा शेर भी सुनने न आएँ
हमारा दुख जिन्हें सहना नहीं है

Ali Zaryoun
85 Likes

वो आँखें बुझ चुकी होंगी नज़ारा हो चुका होगा
'अली' वो शख़्स अब दुनिया को प्यारा हो चुका होगा

Ali Zaryoun
76 Likes

अव्वल तो मैं नाराज़ नहीं होता हूँ लेकिन
हो जाऊँ तो फिर मुझसा बुरा होता नहीं है

Ali Zaryoun
100 Likes

उसूली तौर पे मर जाना चाहिए था मगर
मुझे सुकून मिला है तुझे जुदा कर के

Ali Zaryoun
77 Likes

तेरा बनता था कि तू दुश्मन हो
अपने हाथों से खिलाया था तुझे

तेरी गाली से मुझे याद आया
कितने तानों से बचाया था तुझे

Ali Zaryoun
108 Likes

मना भी लूँगा गले भी लगाऊँगा मैं 'अली'
अभी तो देख रहा हूँ उसे ख़फ़ा कर के

Ali Zaryoun
97 Likes

मुझको भी उन्हीं में से कोई एक समझ ले
कुछ मसअले होते हैं ना जो हल नहीं होते

Ali Zaryoun
123 Likes

मैं भी इक शख़्स पे इक शर्त लगा बैठा था
तुम भी इक रोज़ इसी खेल में हारोगे मुझे

ईद के दिन की तरह तुमने मुझे ज़ाया किया
मैं समझता था मुहब्बत से गुज़ारोगे मुझे

Ali Zaryoun
125 Likes

कोई शहर था जिसकी एक गली
मेरी हर आहट पहचानती थी

मेरे नाम का इक दरवाज़ा था
इक खिड़की मुझको जानती थी

Ali Zaryoun
311 Likes

पागल कैसे हो जाते हैं
देखो ऐसे हो जाते हैं

Ali Zaryoun
105 Likes

आदमी देश छोड़े तो छोड़े 'अली'
दिल मे बसता हुआ घर नहीं छोड़ता

एक मैं हूँ कि नींदे नही आ रही
एक तू है कि बिस्तर नहीं छोड़ता

Ali Zaryoun
118 Likes

एक आवाज़ कि जो मुझको बचा लेती है
ज़िन्दगी आख़री लम्हों में मना लेती है

जिस पे मरती हो उसे मुड़ के नही देखती वो
और जिसे मारना हो यार बना लेती है

Ali Zaryoun
128 Likes

ये जो हिजरत के मारे हुए हैं यहाँ
अगले मिसरे पे रो के कहेंगे कि हाँ

Ali Zaryoun
62 Likes

मिले किसी से गिरे जिस भी जाल पर मेरे दोस्त
मैं उसको छोड़ चुका उसके हाल पर मेरे दोस्त

ज़मीं पे सबका मुक़द्दर तो मेरे जैसा नहीं
किसी के साथ तो होगा वो कॉल पर मेरे दोस्त

Ali Zaryoun
154 Likes

कोई दिक़्क़त नहीं है गर तुम्हें उलझा सा लगता हूँ
मैं पहली मर्तबा मिलने में सबको ऐसा लगता हूँ

ज़रूरी तो नहीं हम साथ हैं तो कोई चक्कर हो
वो मेरी दोस्त है और मैं उसे बस अच्छा लगता हूँ

Ali Zaryoun
510 Likes

चाय पीते हैं कहीं बैठ के दोनों भाई
जा चुकी है ना तो बस छोड़ चल आ जाने दे

Ali Zaryoun
119 Likes

सादा हूँ और ब्रैंड्स पसंद नहीं मुझको
मुझ पर अपने पैसे ज़ाया मत करना

Ali Zaryoun
97 Likes

यार बिछड़कर तुमने हँसता बसता घर वीरान किया
मुझको भी आबाद न रक्खा अपना भी नुक़्सान किया

Ali Zaryoun
118 Likes

क्या बोला मुझे ख़ुद को तुम्हारा नहीं कहना
ये बात कभी मुझसे दुबारा नहीं कहना

ये हुक़्म भी उस जान से प्यारे ने दिया है
कुछ भी हो मुझे जान से प्यारा नहीं कहना

Ali Zaryoun
113 Likes

LOAD MORE