तंज करना है मुझ पर अजी कीजिए

कर रहे हैं सभी आप भी कीजिए

बात भी कीजिए देख भी लीजिए
देख भी लीजिए बात भी कीजिए

आप क्यूँ कर रहे हैं मेरे वास्ते
आप अपने लिए शा'इरी कीजिए

ख़ानदानी मुनाफ़िक़ है आप इस लिए
दोस्तों की जड़े खोखली कीजिए

आप इस के सिवा कर भी सकते हैं क्या
या'नी जो कर रहे हैं वही कीजिए

मैं कहाँ रोकता हूँ सितम से भला
कीजिए कीजिए जान जी कीजिए

आ गए आप के आस्ताने पर हम
अब बुरी कीजिए या भली कीजिए

लीजिए छोड़ता हूँ मैं कार-ए-सुख़न
मेरी जानिब से भी आप ही कीजिए

वो अली हो मोहब्बत हो या इश्क़ हो
इन से मिलिए यहाँ ज़िन्दगी कीजिए

क्या हसद भी कोई काम करने का है
आशिक़ी कीजिए दिलबरी कीजिए

— Ali Zaryoun

More by Ali Zaryoun

Other ghazal from the same pen

See all from Ali Zaryoun →

Life Shayari

Shers of life.

All Life Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling