चरागाहें न‌ई आबाद होगी

मगर जो बस्तियाँ बर्बाद होगी

ख़ुदा मिट्टी को फिर से हुक्म देगा
कई शक्लें न‌ई ईजाद होगी

अभी मुमकिन नहीं लेकिन ये होगा
किताबें साहिब-ए-औलाद होगी

मैं उन आँखों को पढ़ कर सोचता हूँ
ये नज्में किस तरह से याद होगी

ये परियाँ फिर नहीं आएगी मिलने
ये ग़ज़लें फिर नहीं इरशाद होगी

मैं डरता हूँ अली उन आदतों से
के जो मुझ को तुम्हारे बा'द होगी

— Ali Zaryoun

More by Ali Zaryoun

Other ghazal from the same pen

See all from Ali Zaryoun →

Education Shayari

Shers of education.

All Education Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling