ख़ामोश हो क्यूँँ दाद-ए-जफ़ा क्यूँँ नहीं देते

बिस्मिल हो तो क़ातिल को दुआ क्यूँ नहीं देते

वहशत का सबब रौज़न-ए-ज़िंदाँ तो नहीं है
मेहर ओ मह ओ अंजुम को बुझा क्यूँ नहीं देते

इक ये भी तो अंदाज़-ए-इलाज-ए-ग़म-ए-जाँ है
ऐ चारागरो दर्द बढ़ा क्यूँ नहीं देते

मुंसिफ़ हो अगर तुम तो कब इंसाफ़ करोगे
मुजरिम हैं अगर हम तो सज़ा क्यूँ नहीं देते

रहज़न हो तो हाज़िर है मता-ए-दिल-ओ-जाँ भी
रहबर हो तो मंज़िल का पता क्यूँ नहीं देते

क्या बीत गई अब के 'फ़राज़' अहल-ए-चमन पर
यारान-ए-क़फ़स मुझ को सदा क्यूँ नहीं देते

— Ahmad Faraz

More by Ahmad Faraz

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Faraz →

Qaid Shayari

Shers of qaid.

All Qaid Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling