नहीं था ध्यान कोई तोड़ते हुए सिगरेट

मैं तुझ को भूल गया छोड़ते हुए सिगरेट

सो यूँ हुआ कि परेशानियों में पीने लगे
ग़म-ए-हयात से मुँह मोड़ते हुए सिगरेट

मुशाबह कितने हैं हम सोख़्ता-जबीनों से
किसी सुतून से सर फोड़ते हुए सिगरेट

कल इक मलंग को कूड़े के ढेर पर ला कर
नशे ने तोड़ दिया जोड़ते हुए सिगरेट

हमारे साँस भी ले कर न बच सके 'अफ़ज़ल'
ये ख़ाक-दान में दम तोड़ते हुए सिगरेट

— Afzal Khan

More by Afzal Khan

Other ghazal from the same pen

See all from Afzal Khan →

Shama Shayari Collection

Shers of shama shayari collection.

All Shama Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling