आदमी ख़्वार भी होता है नहीं भी होता

इश्क़ आज़ार भी होता है नहीं भी होता

ये जो कुछ लोग ख़यालों में रहा करते हैं
उन का घर-बार भी होता है नहीं भी होता

ज़िंदगी सहल-पसंदी में बसर कर लेना
कार-ए-दुश्वार भी होता है नहीं भी होता

कार-ए-दुनिया ही कुछ ऐसा है कि दिल से तिरा दर्द
सिलसिला-वार भी होता है नहीं भी होता

शादी-ओ-मर्ग ने ये नुक्ता बताया है कि वक़्त
तेज़-रफ़्तार भी होता है नहीं भी होता

'अफ़ज़ल' और क़ैस ने क़ानून बनाया है कि इश्क़
दूसरी बार भी होता है नहीं भी होता

— Afzal Khan

More by Afzal Khan

Other ghazal from the same pen

See all from Afzal Khan →

Waqt Shayari

Shers of waqt.

All Waqt Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling