जो भी इज़्ज़त के डर से डर जाए

मत करे इश्क़ अपने घर जाए

बात आ जाए जब दु'आओं पर
इस से बेहतर है बंदा मर जाए

थोड़ी सी और देर सामने रह
मेरी आँखों का पेट भर जाए

अल-मुहैमिन के घर भी ख़तरे हैं
जाए भी तो कोई किधर जाए

हाँ अक़ीदा अगर न क़ैद रखे
फिर तो इंसान कुछ भी कर जाए

बेबसी की ये आख़िरी हद है
मेरी औलाद आप पर जाए

उस के चेहरे पर आज उदासी थी
हाए 'अफ़्कार अल्वी' मर जाए

— Afkar Alvi

More by Afkar Alvi

Other ghazal from the same pen

See all from Afkar Alvi →

Valentine Shayari Collection

Shers of valentine shayari collection.

All Valentine Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling