Afkar Alvi

Afkar Alvi

@afkar-alvi

Afkar Alvi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Afkar Alvi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

123

Content

14

Likes

652

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

ऐसा मत कर वैसा मत कर उस से कहना छोड़ दिया
पता नहीं क्या सूझी मैंने ये दुख सहना छोड़ दिया

मेरे कहते रहने पर हम साथ रहें और फिर इक दिन
मैंने कहना छोड़ दिया और उसने रहना छोड़ दिया

Afkar Alvi
21 Likes

फिर एक रोज़ मुक़द्दर से हार मानी गयी
ज़बीन चूम के बोला गया "ख़ुदा हाफ़िज़"

Afkar Alvi
57 Likes

हिज्र में ख़ुद को तसल्ली दी कहा कुछ भी नहीं
दिल मगर हँसने लगा आया बड़ा कुछ भी नहीं

Afkar Alvi
50 Likes

अपने भी तुझ को अपनों में अब गिन नहीं रहे
'अफ़कार' मान जा कि तेरे दिन नहीं रहे

Afkar Alvi
57 Likes

बद्दुआ है के वहाँ आए जहाँ बैठते थे
और ‘अफ़्कार’ वहाँ आपको बैठा न मिले

Afkar Alvi
41 Likes

इस से पहले कि तुझे और सहारा न मिले
मैं तिरे साथ हूँ जब तक मिरे जैसा न मिले

Afkar Alvi
70 Likes

तर्जुबा था सो दुआ की के नुकसान ना हो
इश्क मजदूर को मजदूरी के दौरान ना हो

मै उसे देख ना पाता था परेशानी मे
सो दुआ करता था मर जाये परेशान ना हो

Afkar Alvi
68 Likes

मैं तुम्हें बद्दुआएं देता हूँ
ताकि तुम मेरा दर्द जान सको

तुम जिसे चाहते हो मर जाए
और तुम उसके बाद ज़िंदा रहो

Afkar Alvi
72 Likes