वो तो अच्छा है ग़ज़ल तेरा सहारा है मुझे

वर्ना फ़िक्रों ने तो बस घेर के मारा है मुझे

जिस की तस्वीर मैं काग़ज़ पे बना भी न सका
उस ने मेहँदी से हथेली पे उतारा है मुझे

ग़ैर के हाथ से मरहम मुझे मंज़ूर नहीं
तुम मगर ज़ख़्म भी दे दो तो गवारा है मुझे

— Abrar Kashif

More by Abrar Kashif

Other ghazal from the same pen

See all from Abrar Kashif →

Kitab Shayari

Shers of kitab.

All Kitab Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling