मिट्टी से मशवरा न कर पानी का भी कहा न मान

ऐ आतिश-ए-दरूँ मिरी पाबंदी-ए-हवा न मान

हर इक लुग़त से मावरा मैं हूँ अजब मुहावरा
मिरी ज़बाँ में पढ़ मुझे दुनिया का तर्जुमा न मान

ज़िंदा समाअतों का सोग सुनते कहाँ हैं अब ये लोग
तू भी सदाएँ देता रह मुझ को भी बे-सदा न मान

या तो वो आब हो बहुत या फिर सराब हो बहुत
मिट्टी हो जिस के जिस्म में उस को मिरा ख़ुदा न मान

टूटे हैं मुझ पे क़हर भी मैं ने पिया है ज़हर भी
मेरी ज़बान-ए-तल्ख़ का इतना भी अब बुरा न मान

बस एक दीद भर का है फिर तो ये वक़्फ़ा-ए-हयात
उन के क़रीब जा मगर आँखों की इल्तिजा न मान

— Abhishek shukla

More by Abhishek shukla

Other ghazal from the same pen

See all from Abhishek shukla →

Paani Shayari

Shers of paani.

All Paani Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling