ख़ला के जैसा कोई दरमियान भी पड़ता

फिर इस सफ़र में कहीं आसमान भी पड़ता

मैं चोट कर तो रहा हूँ हवा के माथे पर
मज़ा तो जब था कि कोई निशान भी पड़ता

अजीब ख़्वाहिशें उठती हैं इस ख़राबे में
गुज़र रहे हैं तो अपना मकान भी पड़ता

हमीं जहान के पीछे पड़े रहें कब तक
हमारे पीछे कभी ये जहान भी पड़ता

ये इक कमी कि जो अब ज़िंदगी सी लगती है
हमारी धूप में वो साएबान भी पड़ता

हर एक रोज़ इसी ज़िंदगी की तय्यारी
सो चाहते हैं कभी इम्तिहान भी पड़ता

— Abhishek shukla

More by Abhishek shukla

Other ghazal from the same pen

See all from Abhishek shukla →

Life Shayari

Shers of life.

All Life Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling