आबरू-ए-शब-ए-तीरा नहीं रखने वाले

हम कहीं पर भी अँधेरा नहीं रखने वाले

आइना रखने का इल्ज़ाम भी आया हम पर
जब कि हम लोग तो चेहरा नहीं रखने वाले

हम पे फ़रहाद का कुछ क़र्ज़ निकलता है सो हम
तुम कहो भी तो ये तेशा नहीं रखने वाले

हम को मालूम हैं अज़-रु-ए-मोहब्बत सो हम
कोई भी दर्द ज़ियादा नहीं रखने वाले

— Abhishek shukla

More by Abhishek shukla

Other ghazal from the same pen

See all from Abhishek shukla →

Dard Shayari

Shers of dard.

All Dard Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling