लुत्फ जब आता नहीं है आशिक़ी से

काम लेते क्यूँ नहीं तब शा'इरी से

दोस्ती का वास्ता क्या दे रहा है
वास्ता क्या है तेरा कुछ दोस्ती से

जिस तरह मैं देखता हूँ यार तुझ को
देखता है कौन इतनी सादगी से

रूठने पे कौन मुझ को है मनाता
सो कोई शिकवा नहीं मुझ को किसी से

— Aadi Ratnam

More by Aadi Ratnam

Other ghazal from the same pen

See all from Aadi Ratnam →

Bhai Shayari Collection

Shers of bhai shayari collection.

All Bhai Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling