Aadi Ratnam

Aadi Ratnam

@High_aadi

Aadi Ratnam Yaanii shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aadi Ratnam Yaanii's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

31

Likes

34

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

याद आता है मुसलसल तेरा मुझसे कहना
एक ही शख़्स मुहब्बत के लिए काफ़ी है

Aadi Ratnam

मेरी मर्ज़ी के मुताबिक़ मैं किधर जाता हूँ
वो जहाँ बोलती है बस मैं उधर जाता हूँ

वो कहीं छाँव की मानिंद ठहर जाती है
मैं कहीं धूप की मानिंद बिखर जाता हूँ

Aadi Ratnam

हर एक ज़ाविए से वो बदन शगुफ़्ता है
मुझे ये डर है कि मुरझा न जाए छूने से

Aadi Ratnam

रास्ता कहकशाँ का इतना भी मुश्किल तो नहीं
इल्म क्या क्या नही कर सकता जहाँ में यारों

Aadi Ratnam

फिर एक बार वही रात आई जो मुझसे
बिताई जाती नहीं पर बितानी पड़ती है

Aadi Ratnam

जब भी होता हूँ मैं बेचैन अकेलेपन से
तो मुसलसल नए लोगों से मिला करता हूँ

Aadi Ratnam

मेरी तन्हाई मुझे पूछ रही है अक्सर
कैसा होता है मेरे यार ये तन्हा होना

Aadi Ratnam

न इश्क़ वो करे तो क्या करे भला कोई
यही तो काम किया जाता है जवानी में

Aadi Ratnam

तू मुझे यूँ नज़र-अंदाज़ न कर क्या मालूम
जो तुझे चाहिए वो मुझ में भी हो सकता है

Aadi Ratnam

मैं मुस्तक़िल पड़ा रहता हूँ ऐसे बिस्तर पर
कि जैसे काम किए जा रहा हूँ मेहनत का

Aadi Ratnam

मेरी मुफ़लिसी पे अक्सर मेरे यार यूँ न हँस तू
न ख़ुदा करे कि तुझपे भी मुसीबत आए कोई

Aadi Ratnam

यार धोका खा रहे जब ग़ैर की बातों में आकर
कब तलक हम भी सफाई यार को देते रहेंगे

Aadi Ratnam

हमारे जैसा कोई दर-ब-दर नहीं होगा
कहीं पे होगा भी तो इस कदर नहीं होगा

निकल गया हूँ क़ज़ा के परे तो मैं कबका
दे जहर भी कोई तो अब असर नहीं होगा

Aadi Ratnam

कैसे बताएँ हाल मुहब्बत में क्या हुआ
उसको मिले गुलाब तो काँटे मिले मुझे

Aadi Ratnam