रूठ के मुझ सेे घर के द्वारे बैठी है

गाल फुला कर प्यारे प्यारे, बैठी है

अपने कमरे में ख़ामोश खड़े हैं हम
और तन्हाई बाल सँवारे बैठी है

छूट रहा है उम्मीदों का  दामन अब
ना उम्मीदी पाँव पसारे बैठी है

सोचा था बाहर खाने पर जाएँगे
पर वो मूंग की दाल बघारे बैठी है

चुप बैठे हैं रेल की खिड़की से लग कर
और उदासी साथ हमारे बैठी है

बैठे हैं चुप-चाप अकेले हम इस पार
इक दुनिया उस पार किनारे बैठी है

— Afzal Ali Afzal

More by Afzal Ali Afzal

Other ghazal from the same pen

See all from Afzal Ali Afzal →

Heartfelt Depression Shayari

Shers of heartfelt depression.

All Heartfelt Depression Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling