एक पहुँचा हुआ मुसाफ़िर है

दिल भटकने में फिर भी माहिर है

कौन लाया है इश्क़ पर ईमाँ
मैं भी काफ़िर हूँ तू भी काफ़िर है

दर्द का वो जो हर्फ़-ए-अव्वल था
दर्द का वो ही हर्फ़-ए-आख़िर है

काम अधूरा पड़ा है ख़्वाबों का
आज फिर नींद ग़ैर-हाज़िर है

लाज रख ली तिरी समाअ'त ने
वर्ना 'ताबिश' भी कोई शाइ'र है

— Zubair Ali Tabish

More by Zubair Ali Tabish

Other ghazal from the same pen

See all from Zubair Ali Tabish →

Valentine Shayari Collection

Shers of valentine shayari collection.

All Valentine Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling