अपने बच्चों से बहुत डरता हूँ मैं
बिल्कुल अपने बाप के जैसा हूँ मैं
जिन को आसानी से मिल जाता हूँ मैं
वो समझते है बहुत सस्ता हूँ मैं
जा नदी से पूँछ शराबी मेरी
किस घड़े ने कह दिया प्यासा हूँ मैं
मेरी ख़्वाहिश है कि दरवाजा खुले
वरना खिड़की से भी आ सकता हूँ मैं
दूसरे बस तोड़ सकते है मुझे
सिर्फ़ अपनी चाबी से खुलता हूँ मैं
— Zubair Ali Tabish















