रसाई का क़रीना आँख में है

ज़हे-क़िस्मत मदीना आँख में है

मैं तेरे शहर की जानिब रवाँ हूँ
सर-ए-दरिया सफ़ीना आँख में है

तिरे दस्त-ए-रसा में बाब-ए-रहमत
शफ़ाअत का ख़ज़ीना आँख में है

न चटख़े देखना ये तिश्नगी से
तलब का आबगीना आँख में है

जिला दे इस को अपनी रौशनी से
दु'आओं का नगीना आँख में है

— Yasmeen Hameed

More by Yasmeen Hameed

Other ghazal from the same pen

See all from Yasmeen Hameed →

Aankhein Shayari

Shers of aankhein.

All Aankhein Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling