जब हुस्न-ए-बे-मिसाल पर इतना ग़ुरूर था

आईना देखना तुम्हें फिर क्या ज़रूर था

छुप-छुप के ग़ैर तक तुम्हें जाना ज़रूर था
था पीछे पीछे मैं भी मगर दूर दूर था

मुल्क-ए-अदम की राह थी मुश्किल से तय हुई
मंज़िल तक आते आते बदन चूर-चूर था

दो घूँट भी न पी सके और आँख खुल गई
फिर बज़्म-ए-ऐश थी न वो जाम-ए-सुरूर था

वाइज़ की आँखें खुल गईं पीते ही साक़िया
ये जाम-ए-मय था या कोई दरिया-ए-नूर था

क्यूँ बैठे हाथ मलते हो अब 'यास' क्या हुआ
इस बे-वफ़ा शबाब पर इतना ग़ुरूर था

— Yagana Changezi

More by Yagana Changezi

Other ghazal from the same pen

See all from Yagana Changezi →

Aaina Shayari Collection

Shers of aaina shayari collection.

All Aaina Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling