Shubhangi Bharti

Top 10 of Shubhangi Bharti

    अभी दस्तक जो दिल पे दे रहा है
    समझ लो जान मेरी ले रहा है

    किसी से पूछ लेना ही सही है
    मेरे बिन रात वो कैसे रहा है
    Read Full
    Shubhangi Bharti
    10
    1 Like
    जिसे समझा था नाकारा नहीं था
    वो लड़का यार आवारा नहीं था

    किसी हासिल नज़र की कहकशाँ में
    कहीं भी एक वो तारा नहीं था

    मुहब्बत में भले वो मर चुका है
    मगर हालात का मारा नहीं था

    सभी को चाहने वाला अकेला
    किसी दिल में वो बेचारा नहीं था

    किसी से हार बैठा है अभी वो
    ख़ुदा से जो कभी हारा नहीं था

    सड़क सूनी पड़ी है भीड़ में भी
    समुंदर पी गया खारा नहीं था
    Read Full
    Shubhangi Bharti
    9
    3 Likes
    मेरे दिल में आज भी बस वो पुराने दोस्त हैं
    हाँ वही जिन से मिलोगे तो लगेगा मैं ही हूँ
    Shubhangi Bharti
    6
    1 Like
    सूख के काँटा हुआ है दिल किसी की चाह में
    दिल कि पहले जो गुलाबों की तरह रखता था मैं
    Shubhangi Bharti
    3
    1 Like
    मानता हूँ मैं कि ये इज़हार उस का था नहीं
    पर नहीं कहना कि मैं हक़दार उस का था नहीं

    इक सदी का साथ तो था उस के मेरे दरमियाँ
    फिर उसे ये क्यूँ लगा मैं प्यार उस का था नहीं

    तोड़ने को ये खिलौना ही मिला था क्या उसे
    क्यूँ किया उस ने ये दिल व्यापार उस का था नहीं

    मैं भला कैसे समझ पाता किसी की चाल को
    यार आँखों में कभी इनकार उस का था नहीं

    सौ दिलासों का मैं आख़िर क्या करूँगा ये कहो
    जानता हूँ मैं अभी मैं प्यार उस का था नहीं

    भारती ये ज़िंदगी हर दिन नई होगी यहाँ
    जो नहीं है पास तू हक़दार उस का था नहीं
    Read Full
    Shubhangi Bharti
    2
    2 Likes
    आप की बातों को बेशक मानकर अच्छा लगा
    दोस्त प्रेमी बन सकेंगे जानकर अच्छा लगा

    सालों से उस बंद कमरे की घुटन में क़ैद था
    ख़ुद को तेरे ग़म से यूँ अनजान कर अच्छा लगा

    एक ही तस्वीर को घंटों निहारा करता हूँ
    आईने में ख़ुद को भी पहचानकर अच्छा लगा

    लग गई ये उम्र सारी एक ही के प्यार में
    प्यार में वो एक ज़िद भी ठानकर अच्छा लगा

    कब से ही इस दिल में मेरे जिस घड़ी का ख़ौफ़ था
    दो ही पल का उस को अब मेहमान कर अच्छा लगा

    'भारती' वो शख़्स जो घर कर गया था मन में यूँॅं
    एक जो वो था ख़ुदा इंसान कर अच्छा लगा
    Read Full
    Shubhangi Bharti
    1
    1 Like