लाख कोशिश की फिर भी न भूले उसे
बात मेरी कहाँ मानता है ये दिल
मुड़ के देखा न जिस ने कभी हिज्र में
ख़ाक उस की ही क्यूँ छानता है ये दिल
जिस की ख़ातिर गिरी ठोकरें खा के मैं
आसरा भी उसे मानता है ये दिल
अनसुनी कर रहा है वो मेरी सदा
जिस की आहट भी पहचानता है ये दिल
रंग चहरे का उस के बदल जाए है
जब नज़र उस तरफ़ तानता है ये दिल
क्यूँ सना से भला वो अदावत करे
जब किसी को न गर्दानता है ये दिल
10
2 Likes
9
1 Like
मुझे शिद्दत से तोड़ा है किसी ने
दिल-ए- हमचश्म जोड़ा है किसी ने
दिल-ए- हमचश्म जोड़ा है किसी ने
क़दम बढ़ते नहीं मंज़िल की जानिब
मुझे रस्ते में छोड़ा है किसी ने
मिरे अरमान अब ज़िन्दा न होंगे
गला इनका मरोड़ा है किसी ने
जो मरते थे मिरी आँखों पे हरदम
इन्हीं से मुँह को मोड़ा है किसी ने
मिरे हाथों पे जो मेहँदी रची है
लहू दिल का निचोड़ा है किसी ने
फ़क़त साँसे ही अब चलती है मेरी
बना के लाश छोड़ा है किसी ने
सना गुलशन में अब ढूँढ़े सनम को
गुल ए दिल को झिंझोड़ा है किसी ने
8
2 Likes
7
2 Likes
बिखरी है मईशत ये सँवारी तो नहीं है
ख़ुशफ़हमियों पे जान निसारी तो नहीं है
ख़ुशफ़हमियों पे जान निसारी तो नहीं है
मैं सबकी तरह कैसे चलूँ एक ही रस्ता
भेड़ों में भला मेरी शुमारी तो नहीं है
ग़ैरत भी गँवा दूँ मैं फ़क़त जीने की ख़ातिर
ये ज़ीस्त मुझे इतनी भी प्यारी तो नहीं है
हर बार दु'आओं में तुझे माँगा है रब से
है इश्क़ यही वक़्त-गुज़ारी तो नहीं है
कब कौन भला फ़ाँस दे किस जाल में तुझ को
इस दश्त में इक तू ही शिकारी तो नहीं है
शोहरत के ज़रा मिलने से क्या बदले हैं तेवर
नश्शा है तक़ब्बु का ख़ुमारी तो नहीं है
कमज़ोर भी कमतर भी समझता है ज़माना
नाज़ुक है सना कोई बिचारी तो नहीं है
6
2 Likes
5
3 Likes
यकायक यूँ उन का नज़र में समाना
गिले क्या भुला देते हैं हम ज़माना
गिले क्या भुला देते हैं हम ज़माना
मुझे चाहते हैं वो अपना बनाना
है मुश्किल बहुत मेरे नखरे उठाना
शिकायत करूँ क्या तुम्हीं से तुम्हारी
तुम्हें तो फकत आता है दिल दुखाना
जुड़ी तुझ से राहें तू मंज़िल है मेरी
सनम तेरा दिल अब है मेरा ठिकाना
ये दुनियावी रस्में वो सब जानता है
नहीं जानता है मुहब्बत जताना
तेरे बिन बहारें भी बे-रंग गुज़री
तेरे संग पतझड़ भी गुज़रा सुहाना
कि ता'उम्र मंसूब तुझ से रहूँ मैं
ये बेसाख्ता तुझ को चाहूँ बताना
कहीं टूट जाए न दिल फिर सना का
नहीं होता आसान वादे निभाना
4
3 Likes
3
2 Likes
2
2 Likes
1
2 Likes










