0
  • Search
  • Shayari
  • Writers
  • Events
  • Blog
  • Store
  • Leaderboard
  • Login
0
HomeExplore
Submit
LibraryProfile
Aman Mishra 'Anant'

Top 10 of Aman Mishra 'Anant'

Aman Mishra 'Anant'

Top 10 of Aman Mishra 'Anant'

    ये जो ढलती हुई जवानी है
    हर नए साल की कहानी है

    देख आँखें मेरी बता मुझ को
    इस
    में किस नाम की निशानी है
    Read Full
    Aman Mishra 'Anant'
    10
    3 Likes
    जो अंदर में है जारी जंग हूँ मैं
    बताऊँ क्या कि कितना तंग हूँ मैं

    वही तू जो पहनती ही नहीं है
    उसी बुरक़े का काला रंग हूँ मैं
    Read Full
    Aman Mishra 'Anant'
    9
    4 Likes
    पूजित तुलसी हर दिन बतलाती थी
    माँ सूरज से पहले उठ जाती थी

    मुझ को वैसे पढ़नी है ये दुनिया
    जैसे नानी मानस पढ़वाती थी
    Read Full
    Aman Mishra 'Anant'
    8
    12 Likes
    दुख बहुत है दोस्त कम है
    इस लिए बस आँख नम है
    Aman Mishra 'Anant'
    7
    11 Likes
    हदें सब तोड़ भागूँगा किसी दिन
    नया रस्ता बना लूँगा किसी दिन

    मैं या तो मार दूँगा तुम सभी को
    या ख़ुद को मार डालूँगा किसी दिन
    Read Full
    Aman Mishra 'Anant'
    6
    14 Likes
    जब उस के ठुकराए आते है
    दुनिया से उकताए आते है

    पहले तुम आती थी सपनों में
    अब सपनों में साए आते है
    Read Full
    Aman Mishra 'Anant'
    5
    10 Likes
    मैं ने सोचा था अच्छा होगा
    मालूम कहाँ था ऐसा होगा

    जो होगा तेरे बा'द मिरा अब
    जाने अंजाने तेरा होगा

    ये सूरज जो इतना जलता है
    पानी दो शायद प्यासा होगा

    मिट्टी से तन बनता है, माना
    फिर पत्थर से क्या बनता होगा

    दुनिया जीतेगा ले जाएगा
    वो जो भी उस का दूल्हा होगा
    Read Full
    Aman Mishra 'Anant'
    4
    10 Likes
    मुझे अब दुआ की ज़रूरत नहीं है
    तू है ना ख़ुदा की ज़रूरत नहीं है

    ज़रूरत नहीं है तुझे यार मेरी
    तुझे बद-दु'आ की ज़रूरत नहीं है

    वो छू कर गया है बदन यार ऐसे
    मुझे अब दवा की ज़रूरत नहीं है

    ज़रूरत सभी को बहुत की यहाँ पर
    किसी को ज़रा की ज़रूरत नहीं है

    वो देकर गया है मुआ'फ़ी मुझे यूँ
    किसी भी सज़ा की ज़रूरत नहीं है

    समझ ना ज़रा मेरी हालत समझ ना
    बला दे सदा की ज़रूरत नहीं है

    ज़रूरत अमन क्या किसीको हो तेरी
    किसीको ख़ला की ज़रूरत नहीं है
    Read Full
    Aman Mishra 'Anant'
    3
    11 Likes
    ये इक रोज़ बिछड़ जाने का डर मौला
    डाल गया है मेरे मन में घर मौला

    या तो उस को लिख मेरी क़िस्मत में तू
    या फिर मेरे सजदे वापस कर मौला
    Read Full
    Aman Mishra 'Anant'
    2
    16 Likes
    बस एक वही थी जो भरोसे वाली थी
    वरना तो ये दुनिया धोखे वाली थी

    मेरी गीता में शामिल थी आयत भी
    इस कृष्णा की राधा बुरखे वाली थी
    Read Full
    Aman Mishra 'Anant'
    1
    24 Likes
Sagar KaushikSagar KaushikDharmesh basharDharmesh basharAryan GoswamiAryan GoswamiSristi SinghSristi SinghGulfam AjmeriGulfam AjmeriMOHSIN JAHANGIRMOHSIN JAHANGIRDeva morya 'Raahi'Deva morya 'Raahi'Shadab AsgharShadab AsgharAkshay SoporiAkshay Sopori'June' Sahab Barelvi'June' Sahab Barelvi