10
0 Likes
अगर दिल जो किसी का ताज़ा टूटे
कोई आवाज़ दे तो सपना टूटे
कोई आवाज़ दे तो सपना टूटे
बनाए रखना दूरी बज़्म में आप
न जाने ज़ेहन का कब शीशा टूटे
नहीं भर सकता फिर वो ज़ख़्म कोई
अगर जो वक़्त पहले टाँका टूटे
कोई कैसे मिरे दुख जान पाए ?
कोई तो हो जो मेरे जैसा टूटे
मुहब्बत अब नहीं करनी हमें यार
कोई टूटे भी तो फिर कितना टूटे
मिरी माँ का तू भी तो दर्द समझे
मोहब्बत में तिरा भी लड़का टूटे
9
1 Like
यार तुम भी कमाल करते हो
इश्क़ कर के ये हाल करते हो
इश्क़ कर के ये हाल करते हो
अपने ही हाथों हम हुए बर्बाद
आप फिर क्यूँ मलाल करते हो
8
2 Likes
6
1 Like
मुझे पहली सफ़ में खड़ा करते थे
अजब लोग दिल में रहा करते थे
अजब लोग दिल में रहा करते थे
उसे हम जकड़ लेते थे बाहों में
बड़ी देर से फिर रिहा करते थे
वो भी लोग तन्हा हमें कर गए
वो जो जौन तक को पढ़ा करते थे
वो लड़की मुझे जब छुआ करती थी
अलग ही नशे में हुआ करते थे
5
1 Like
किसी का अगर दिल दुखाए हुए हो
नज़र का भी जादू चलाए हुए हो
नज़र का भी जादू चलाए हुए हो
तुम्हारे भी चेहरे से मुझ को लगा है
मुहब्बत के तुम भी सताए हुए हो
बता जाने का दूसरा कोई क़िस्सा
कहानी ये तो तुम सुनाए हुए हो
4
1 Like
तुम ख़ुदा ख़ुद को अगर जो मानते हो
हिज्र में मर जाने का ग़म जानते हो ?
हिज्र में मर जाने का ग़म जानते हो ?
मैं वहीं हूँ जो तुम्हारे साथ रोया
तुम तो हम को अब कहा पहचानते हो
जब था ज़िंदा तो नहीं ली आपने सुद
बैठ के अब कैसे मिट्टी छानते हो ?
3
5 Likes









