0
  • Search
  • Shayari
  • Writers
  • Events
  • Blog
  • Store
  • Leaderboard
  • Login
0
HomeExplore
Submit
LibraryProfile
Abhinav Baishander

Top 10 of Abhinav Baishander

Abhinav Baishander

Top 10 of Abhinav Baishander

    मैं वहशत को फ़ुग़ानी लिख रहा हूँ
    मुहब्बत तुझ को फ़ानी लिख रहा हूँ,

    हुआ बर्बाद जिस किरदार से मैं
    उसी को ज़िंदगानी लिख रहा हूँ

    सभी किरदार मरते जा रहे हैं
    अनोखी इक कहानी लिख रहा हूँ

    जुनूँ वहशत ने मुझ पर क्या किया है
    ज्वाला को मैं पानी लिख रहा हूँ

    यक़ीं कर आसमाँ झुक जाएगा ये
    अपाहिज की ज़बानी लिख रहा हूँ

    मआ'नी ज़िंदगी के क्या लिखूँ मैं
    किराए पर मकानी लिख रहा हूँ

    न हो ख़रगोश जैसा हाल अपना
    सो कछुए की रवानी लिख रहा हूँ

    कहानी मेरी है किरदार मेरा
    मैं अपनी तर्जुमानी लिख रहा हूँ

    उसे एहसास ना हों ग़म हमारे
    मैं ग़म को शादमानी लिख रहा हूँ

    मुहब्बत में बिछड़ना मरहला है
    जुदाई जावेदानी लिख रहा हूँ

    तुझी से ज़िस्म उजड़ा जान उजड़ी
    तुझी को राजधानी लिख रहा हूँ

    मुझे तहज़ीब में लिखना पड़ेगा
    ग़ज़ल में ख़ानदानी लिख रहा हूँ
    Read Full
    Abhinav Baishander
    10
    3 Likes
    हुआ बर्बाद जिस किरदार से मैं
    उसी को जिंदगानी लिख रहा हूँ
    Abhinav Baishander
    9
    3 Likes
    शजर की शाख़ पर झूले पड़े हैं
    बहन ने बाँध दी राखी हमारे
    Abhinav Baishander
    8
    2 Likes
    जिस ने अपनी जंग लड़ी हो शिद्दत से
    उस ने अपना नाम अमर कर लेना है
    Abhinav Baishander
    7
    3 Likes
    ग़म, ख़ुशी, चाह, उदासी को समझने वाला
    मुझ से बेहतर हो कोई मुझ को समझने वाला
    Abhinav Baishander
    6
    4 Likes
    मुझे याद रखना दु'आओं में यारों
    बहुत दूर इक दिन चला जाऊँगा मैं
    Abhinav Baishander
    5
    3 Likes
    ख़्वाबों की तस्वीर बनाने वालों ने
    ख़्वाहिश को ही अपने 'पर' कर लेना है
    Abhinav Baishander
    4
    3 Likes
    तुम्हारे साथ तो कट जाएगी
    तुम्हारे बा'द क्या होगा सनम
    Abhinav Baishander
    3
    2 Likes
    अव्वल, अव्वल सबने आने की ज़िद है
    क्या सबने मेहनत फ़र-फ़र कर लेना है?
    Abhinav Baishander
    2
    1 Like
    सब कुछ तो था ख़राब सा; दिन, वक़्त और मैं
    ऊपर से, तुम भी साथ छुड़ा कर चले गए
    Abhinav Baishander
    1
    4 Likes
Sandeep Gandhi NehalSandeep Gandhi NehalPrashant ArahatPrashant ArahatAnubhav GurjarAnubhav GurjarSakshi SaraswatSakshi SaraswatManmaujiManmaujiSurendra Bhatia "Salil"Surendra Bhatia "Salil"Manoj Sharma "Chandan"Manoj Sharma "Chandan"Abhishar Geeta ShuklaAbhishar Geeta Shukla100rav100ravNishant SinghNishant Singh