10
27 Likes
9
0 Likes
8
0 Likes
7
0 Likes
6
0 Likes
5
0 Likes
4
0 Likes
गीली मिट्टी हाथ में ले कर बैठा हूँ
ज़ेहन में इक धुँदले पैकर से उलझा हूँ
ज़ेहन में इक धुँदले पैकर से उलझा हूँ
पीस रहा है दिल को इक वज़नी पत्थर
दूब को बाँहों में भर कर मैं हँसता हूँ
तेरे हाथों ने मुझ में सब रंग भरे
लेकिन हर पल ये एहसास अधूरा हूँ
धूप कभी चमकेगी इस उम्मीद पे मैं
बर्फ़ के दरिया में सदियों से लेटा हूँ
इस जानिब कब ऊदे बादल ने देखा
फिर भी मैं तन्हा सरसब्ज़ जज़ीरा हूँ
मेरा कर्ब मिरी तन्हाई की ज़ीनत
मैं चेहरों के जंगल का सन्नाटा हूँ
इक धुँदली तस्वीर अभी आँखों में है
इस वादी से दूर भला कब रहता हूँ
रात उफ़ुक़ पर कुछ साए लहराए थे
'अंबर' अब तक आस लगाए बैठा हूँ
3
0 Likes
2
1 Like
1
1 Like









