10
0 Likes
पानी में अक्स और किसी आसमाँ का है
ये नाव कौन सी है ये दरिया कहाँ का है
ये नाव कौन सी है ये दरिया कहाँ का है
दीवार पर खिले हैं नए मौसमों के फूल
साया ज़मीन पर किसी पिछले मकाँ का है
चारों तरफ़ हैं सब्ज़ सलाख़ें बहार की
जिन में घिरा हुआ कोई मौसम ख़िज़ाँ का है
सब कुछ बदल गया है तह-ए-आसमाँ मगर
बादल वही हैं रंग वही आसमाँ का है
दिल में ख़्याल-ए-शहर-ए-तमन्ना था जिस जगह
वाँ अब मलाल इक सफ़र-ए-राएगाँ का है
9
1 Like
ख़ैर औरों ने भी चाहा तो है तुझ सा होना
ये अलग बात कि मुमकिन नहीं ऐसा होना
ये अलग बात कि मुमकिन नहीं ऐसा होना
देखता और न ठहरता तो कोई बात भी थी
जिस ने देखा ही नहीं उस से ख़फ़ा क्या होना
तुझ से दूरी में भी ख़ुश रहता हूँ पहले की तरह
बस किसी वक़्त बुरा लगता है तन्हा होना
यूँ मेरी याद में महफ़ूज़ हैं तेरे ख़द-ओ-ख़ाल
जिस तरह दिल में किसी शय की तमन्ना होना
ज़िंदगी मारका-ए-रूह-ओ-बदन है 'मुश्ताक़' इश्क़ के साथ ज़रूरी है हवस का होना
8
0 Likes
ये कहना तो नहीं काफ़ी कि बस प्यारे लगे हम को
उन्हें कैसे बताएँ हम कि वो कैसे लगे हम को
उन्हें कैसे बताएँ हम कि वो कैसे लगे हम को
मकीं थे या किसी खोई हुई जन्नत की तस्वीरें
मकाँ इस शहर के भूले हुए सपने लगे हम को
हम उन को सोच में गुम देख कर वापस चले आए
वो अपने ध्यान में बैठे हुए अच्छे लगे हम को
बहुत शफ़्फ़ाफ़ थे जब तक कि मसरूफ़-ए-तमन्ना थे
मगर इस कार-ए-दुनिया में बड़े धब्बे लगे हम को
जहाँ तन्हा हुए दिल में भँवर से पड़ने लगते हैं
अगरचे मुद्दतें गुज़रीं किनारे से लगे हम को
7
0 Likes
6
1 Like
पता अब तक नहीं बदला हमारा
वही घर है वही क़िस्सा हमारा
वही घर है वही क़िस्सा हमारा
वही टूटी हुई कश्ती है अपनी
वही ठहरा हुआ दरिया हमारा
ये मक़्तल भी है और कुंज-ए-अमाँ भी
ये दिल ये बे-निशाँ कमरा हमारा
किसी जानिब नहीं खुलते दरीचे
कहीं जाता नहीं रस्ता हमारा
हम अपनी धूप में बैठे हैं 'मुश्ताक़'
हमारे साथ है साया हमारा
5
0 Likes
मिल ही जाएगा कभी दिल को यक़ीं रहता है
वो इसी शहर की गलियों में कहीं रहता है
वो इसी शहर की गलियों में कहीं रहता है
जिस की साँसों से महकते थे दर-ओ-बाम तिरे
ऐ मकाँ बोल कहाँ अब वो मकीं रहता है
इक ज़माना था कि सब एक जगह रहते थे
और अब कोई कहीं कोई कहीं रहता है
रोज़ मिलने पे भी लगता था कि जुग बीत गए इश्क़ में वक़्त का एहसास नहीं रहता है
दिल फ़सुर्दा तो हुआ देख के उस को लेकिन
उम्र भर कौन जवाँ कौन हसीं रहता है
4
11 Likes
1
2 Likes










