10
0 Likes
मौजूद हैं वो भी बालीं पर अब मौत का टलना मुश्किल है
इक-तरफ़ा कशाकश नज़अ में है दम का भी निकलना मुश्किल है
इक-तरफ़ा कशाकश नज़अ में है दम का भी निकलना मुश्किल है
अनजाने में जो बे-राह चले वो राह पे आ सकता है मगर
बे-राह चले जो दानिस्ता बस उस का सँभलना मुश्किल है
ज़ाहिर न सही दर-पर्दा सही दुश्मन भी हिफ़ाज़त करते हैं
काँटे हों निगहबाँ जिस गुल के उस गुल का मसलना मुश्किल है
हैं इश्क़ की राहें पेचीदा मंज़िल पे पहुँचना सहल नहीं
रस्ते में अगर दिल बैठ गया फिर उस का सँभलना मुश्किल है
आग़ाज़-ए-मोहब्बत में 'आजिज़' रुकती न थी मौज-ए-अश्क-ए-रवाँ
अंजाम अब इन ख़ुश्क आँखों से इक अश्क निकलना मुश्किल है
9
0 Likes
8
0 Likes
हर-सू जहाँ में शाम ओ सहर ढूँडते हैं हम
जो दिल में घर करे वो नज़र ढूँडते हैं हम
जो दिल में घर करे वो नज़र ढूँडते हैं हम
इन बस्तियों को फूँक के ख़ुद अपने हाथ से
अपने नगर में अपना वही घर ढूँडते हैं हम
जुज़ रेग-ज़ार कुछ भी नहीं ता-हद-निगाह
सहरा में साया-दार शजर ढूँडते हैं हम
तस्लीम है कि जुड़ता नहीं है शिकस्ता दिल
फिर भी दुकान-ए-आईना-गर ढूँडते हैं हम
जिस की अदा अदा पे हो इंसानियत को नाज़
मिल जाए काश ऐसा बशर ढूँडते हैं हम
कुछ इम्तियाज़-ए-मज़हब-ओ-मिल्लत नहीं हमें
इक मो'तबर रफ़ीक़-ए-सफ़र ढूँडते हैं हम
इस दौर में जो फ़न को हमारे परख सके
वो साहब-ए-ज़बान-ओ-नज़र ढूँडते हैं हम
हाथ आएगा न कुछ भी ब-जुज़ संग-ए-बे-बिसात
उथले समुंदरों में गुहर ढूँडते हैं हम
'आजिज़' तलाश-ए-शम्अ में परवाने महव हैं
हैरत उन्हें है उन को अगर ढूँडते हैं हम
7
0 Likes
6
0 Likes
जहाँ न दिल को सुकून है न है क़रार मुझे
ये किस मक़ाम पे ले आई याद-ए-यार मुझे
ये किस मक़ाम पे ले आई याद-ए-यार मुझे
ये बात सच है मैं बर्ग-ए-ख़िज़ाँ-रसीदा हूँ
मगर सलाम किया करती है बहार मुझे
सितम ये है वो कभी भूल कर नहीं आया
तमाम उम्र रहा जिस का इंतिज़ार मुझे
बस अपने-आप सँवरना भी कोई बात हुई
तू अपनी ज़ुल्फ़ की सूरत कभी सँवार मुझे
अबस है दोस्तो तशरीह-ए-वादा-ए-फ़र्दा
अब इस का ज़िक्र भी होता है नागवार मुझे
तमाम उम्र झुलसता रहा मैं सहरा में
कहीं शजर नज़र आया न साया-दार मुझे
बहार-ए-नौ ये हक़ीक़त है या फ़रेब-ए-निगाह
लिबास-ए-गुल नज़र आता है तार तार मुझे
गुनाह जिस से न सरज़द हुआ हो ऐ 'आजिज़'
उसी को हक़ है वो कह दे गुनाहगार मुझे
5
0 Likes
मय-ख़ाने पर काले बादल जब घिर घिर कर आते हैं
हम भी आँखों के पैमाने भर भर कर छलकाते हैं
हम भी आँखों के पैमाने भर भर कर छलकाते हैं
मैं जिन को अपना कहता हूँ कब वो मिरे काम आते हैं
ये सारा संसार है सपना सब झूटे रिश्ते-नाते हैं
तन्हाई के बोझल लम्हे हम इस तरह बिताते हैं
दिल हम को देता है तसल्ली हम दिल को समझाते हैं
जीवन की गुत्थी का सुलझना काम है इक ना-मुम्किन सा
गिर्हें पड़ती ही जाती हैं हम जितना सुलझाते हैं
उन की क़िस्मत में जलना है कौन उन से कहता है जलें
परवाने दीपक पर आ कर अपने-आप जल जाते हैं
जीवन बीता लेकिन अब तक मैं न समझ पाया ये भेद
बीते दिनों की याद आते ही आँसू क्यूँ भर आते हैं
वो जब अपना सर ढकते हैं खुल जाते हैं उन के पैर
जो अपनी चादर से ज़ियादा पैर अपने फैलाते हैं
होता है महसूस ये 'आजिज़' शायद उस ने दस्तक दी
तेज़ हवा के झोंके जब दरवाज़े से टकराते हैं
4
0 Likes
यूँ तुझ से दूर दूर रहूँ ये सज़ा न दे
अब और ज़िंदा रहने की मुझ को दुआ न दे
अब और ज़िंदा रहने की मुझ को दुआ न दे
अब एहतियात-ए-शिद्दत-ए-गिर्या न पूछिए
डरता हूँ मैं वो सुन के कहीं मुस्कुरा न दे
लो मैं ने दिल की उस से लगाई तो है मगर
डर है ये शम-ए-ग़म कहीं दामन जला न दे
कहना तो है मुझे भी हदीस-ए-ग़म-ए-हयात
लब खोलने की काश इजाज़त ज़माना दे
हो बिजलियों का मुझ से जहाँ पर मुक़ाबला
या-रब वहीं चमन में मुझे आशियाना दे
उस देने वाले के यहाँ किस शय की है कमी
तुम माँगने की तरह जो माँगो तो क्या न दे
हस्सास मैं बहुत हूँ न लग जाए दिल को ठेस
महफ़िल में मुस्कुरा के मुझे यूँ सदा न दे
मैं आश्ना-ए-दर्द-ओ-ग़म-ए-दिल हूँ चारा-गर
जिस से इफ़ाक़ा हो मुझे ऐसी दवा न दे
'आजिज़' तमाम उम्र मैं खाता रहा फ़रेब
मुझ को मिरी वफ़ाओं का ऐसा सिला न दे
3
1 Like
दर्द-ए-मुसलसल से आहों में पैदा वो तासीर हुई
अक्सर चारागरों की हालत मुझ से सिवा गम्भीर हुई
अक्सर चारागरों की हालत मुझ से सिवा गम्भीर हुई
क्या जाने क्यूँ मुझ से मेरी बरगश्ता तक़दीर हुई
मम्लिकत-ए-ऐश आँख झपकते ही ग़म की जागीर हुई
उस ने मेरे शीशा-ए-दिल को देख के क्यूँ मुँह मोड़ लिया
शायद इस आईने में उस को ज़ाहिर कोई लकीर हुई
जब भी लिक्खा हाल-ए-दिल-ए-मुज़्तर मैं ने उस को रात गए
ता-ब-सहर अश्क-अफ़्शानी से ज़ाएअ'' वो तहरीर हुई
बढ़ती जाती है दूरी-ए-मंज़िल जब से जुनूँ ने छोड़ा साथ
अब तो ख़िरद हर गाम पर अपने पैरों की ज़ंजीर हुई
मुझ को अता करते वो यक़ीनन मेरी तलब से सिवा लेकिन
ख़ुद्दारी में हाथ न फैला शर्म जो दामन-गीर हुई
किस को ख़बर है उन की गली में कितने दिलों का ख़ून हुआ
रा'नाई में उन की गली जब वादी-ए-कश्मीर हुई
उन से करूँ इज़्हार-ए-तमन्ना सोचा रख कर उज़्र-ए-जुनूँ
लेकिन वो भी रास न आया ला-हासिल तदबीर हुई
टप-टप आँख से आँसू टपके 'आजिज़' आह-ए-सर्द के साथ
मेरे सामने नज़्र-ए-आतिश जब मेरी तस्वीर हुई
2
1 Like
1
2 Likes










