किसी दिलबर में दिल मेरा नज़र आए तो क्या कहने
वो मेरा हो गया है जब ख़बर आए तो क्या कहने
वो मेरा हो गया है जब ख़बर आए तो क्या कहने
कभी जिस से बदन महके कभी जिस से जहाँ महके
वही ख़ुशबू मेरे दिल में उतर आए तो क्या कहने
हमेशा साथ रहते हो हमेशा साथ चलते हो
अगर तुम पर ज़रा मेरा असर आए तो क्या कहने
इसी उम्मीद में दरिया दुआ करता है ये रब से
कोई प्यासा अगर जो घाट पर आए तो क्या कहने
सभी नदियाँ हमेशा ही मिलीं जा कर समुंदर में
समुंदर जब नदी के घर अगर आए तो क्या कहने
10
0 Likes
9
0 Likes
8
0 Likes
7
1 Like
6
0 Likes
5
0 Likes
3
0 Likes
ज़िंदगी भर जंग लड़कर हारता
मौत से जीता न कोई आदमी
मौत से जीता न कोई आदमी
हार का ग़म हो गया था इस लिए
रात भर पीता न कोई आदमी
1
1 Like










