10
1 Like
9
3 Likes
8
2 Likes
कुन कहा हस्ती बनाई बाँट दी
उस ख़ुदा ने सब ख़ुदाई बाँट दी
उस ख़ुदा ने सब ख़ुदाई बाँट दी
एक कासा माँग कर दरवेश से
मंगतों को पारसाई बाँट दी
ज़िन्दगी भर कुछ कमाया था नहीं
ज़िन्दगी भर की कमाई बाँट दी
निस्बते हैदर मिली जो मारिफत
सब फ़क़ीरों को विलाई बाँट दी
माफ़ कर के क़ातिले वालिद को यूँ
जंग में सारी भलाई बाँट दी
ज़िन्दगी सारी गुज़ारी क़ैद में
और अचानक सब शनाई बाँट दी
शे'र सारे हैं गवाही बात की
हालते दिल थी छुपाई बाँट दी
हाल जब ज़ाहिर किया यक़्सा ने तो
हर सुख़न-वर को रूबाई बाँट दी
7
1 Like









