0
  • Search
  • Shayari
  • Writers
  • Events
  • Blog
  • Store
  • Leaderboard
  • Login
0
HomeExplore
Submit
LibraryProfile
Avinash Chaudhary

Top 10 of Avinash Chaudhary

Avinash Chaudhary

Top 10 of Avinash Chaudhary

    नीयतन आपने ये दिल तोड़ा
    आदतन हम ने शा'इरी की है
    Avinash Chaudhary
    10
    1 Like
    मिरा ही अक्स मुझ पर हँस रहा है
    मुझे इस आइने को तोड़ना है
    Avinash Chaudhary
    9
    2 Likes
    वो ही मुझ को निभा नहीं पाया
    मैं ने किरदार को निभाया था
    Avinash Chaudhary
    8
    7 Likes
    आँख शीशा शुमार होती है
    आँख तब ऐतिबार होती है

    आँख क्यूँ देखती है आँखों को
    आँख ही जब शिकार होती है

    तुम तो कहते थे हम पे मरते हो
    मौत क्या बार बार होती है?
    Read Full
    Avinash Chaudhary
    7
    2 Likes
    ज़ख़्म जो दे रहा है पैहम वो
    था कभी चारा-गर मोहब्बत में
    Avinash Chaudhary
    6
    6 Likes
    हम से अब भुलाया नहीं जाता
    इक ख़त भी जलाया नहीं जाता
    Avinash Chaudhary
    5
    6 Likes
    तुम मेरी दोस्त ही रहती तो कितना अच्छा था
    किस ने बोला था ये कि शाइ'र से मोहब्बत कर लो
    Avinash Chaudhary
    4
    9 Likes
    जो तेरा ग़म हमारा हो गया है
    हमें कितना सहारा हो गया है

    हमें देखा है तुम ने मुस्कुरा कर
    यूँ इक रौशन सितारा हो गया है

    लिया है नाम तुम ने इस अदास
    हमें सब कुछ बिसारा हो गया है

    जो ख़ुद की खोज में अबतक लगा है
    वो कैसे फिर तुम्हारा हो गया है?

    उसे पाते हुए खोया है हमनें
    मुनाफ़े में खसारा हो गया है

    कोई भी खौफ़ अब बाक़ी नहीं है
    कि जब से वो हमारा हो गया है
    Read Full
    Avinash Chaudhary
    3
    3 Likes
    मेरे घर के ही किसी कमरे में इक लाश पड़ी है और
    उस कमरे की खिड़की मेरे कमरे का आईना है
    Avinash Chaudhary
    2
    6 Likes
    मेरे लब पर रखें है लब तेरे, मैं क्या बोलूँ
    ज़िन्दगी भर भी न बोलूँ तो कोई बात नहीं
    Avinash Chaudhary
    1
    7 Likes
Parul Singh "Noor"Parul Singh "Noor"Anuj VatsAnuj VatsKrishan Kant SainiKrishan Kant SainiKavi Naman bharatKavi Naman bharatNavneet krishnaNavneet krishnaGaurav Kumar AarambhGaurav Kumar AarambhMurari MandalMurari MandalRovej sheikhRovej sheikhSumit PanchalSumit PanchalShamsul Hasan ShamSShamsul Hasan ShamS