सभी का धूप से बचने को सर नहीं होता

हर आदमी के मुक़द्दर में घर नहीं होता

कभी लहू से भी तारीख़ लिखनी पड़ती है
हर एक मा'रका बातों से सर नहीं होता

मैं उस की आँख का आँसू न बन सका वर्ना
मुझे भी ख़ाक में मिलने का डर नहीं होता

मुझे तलाश करोगे तो फिर न पाओगे
मैं इक सदा हूँ सदाओं का घर नहीं होता

हमारी आँख के आँसू की अपनी दुनिया है
किसी फ़क़ीर को शाहों का डर नहीं होता

मैं उस मकान में रहता हूँ और ज़िंदा हूँ
'वसीम' जिस में हवा का गुज़र नहीं होता

— Waseem Barelvi

More by Waseem Barelvi

Other ghazal from the same pen

See all from Waseem Barelvi →

Emotional Shayari

Shers of emotional.

All Emotional Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling