कौन-सी बात कहाँ, कैसे कही जाती है

ये सलीक़ा हो, तो हर बात सुनी जाती है

जैसा चाहा था तुझे, देख न पाए दुनिया
दिल में बस एक ये हसरत ही रही जाती है

एक बिगड़ी हुई औलाद भला क्या जाने
कैसे माँ-बाप के होंठों से हँसी जाती है

कर्ज़ का बोझ उठाए हुए चलने का अज़ाब
जैसे सर पर कोई दीवार गिरी जाती है

अपनी पहचान मिटा देना हो जैसे सब कुछ
जो नदी है वो समुंदर से मिली जाती है

पूछना है तो ग़ज़ल वालों से पूछो जा कर
कैसे हर बात सलीक़े से कही जाती है

— Waseem Barelvi

More by Waseem Barelvi

Other ghazal from the same pen

See all from Waseem Barelvi →

Heart Touching Father Shayari

Shers of heart touching father.

All Heart Touching Father Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling