जहाँ दरिया कहीं अपने किनारे छोड़ देता है

कोई उठता है और तूफ़ान का रुख़ मोड़ देता है

मुझे बे-दस्त-ओ-पा कर के भी ख़ौफ़ उस का नहीं जाता
कहीं भी हादिसा गुज़रे वो मुझ से जोड़ देता है

बिछड़ के तुझ से कुछ जाना अगर तो इस क़दर जाना
वो मिट्टी हूंजिसे दरिया किनारे छोड़ देता है

मोहब्बत में ज़रा सी बे-वफ़ाई तो ज़रूरी है
वही अच्छा भी लगता है जो वादे तोड़ देता है

— Waseem Barelvi

More by Waseem Barelvi

Other ghazal from the same pen

See all from Waseem Barelvi →

Mohabbat Shayari Collection

Shers of mohabbat shayari collection.

All Mohabbat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling