अपने अंदाज़ का अकेला था

इस लिए मैं बड़ा अकेला था

प्यार तो जन्म का अकेला था
क्या मिरा तजरबा अकेला था

साथ तेरा न कुछ बदल पाया
मेरा ही रास्ता अकेला था

बख़्शिश-ए-बे-हिसाब के आगे
मेरा दस्त-ए-दुआ' अकेला था

तेरी समझौते-बाज़ दुनिया में
कौन मेरे सिवा अकेला था

जो भी मिलता गले लगा लेता
किस क़दर आइना अकेला था

— Waseem Barelvi

More by Waseem Barelvi

Other ghazal from the same pen

See all from Waseem Barelvi →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling