वास्ता हर पल नई उलझन से है

फिर भी हम को प्यार इस जीवन से है

किस ग़लत-फ़हमी में हो तुम राधिके
मेल मनमोहन का हर ग्वालन से है

दिल दिया मानो कि सब कुछ दे दिया
और क्या उम्मीद इस निर्धन से है

यार उस को भूलना मुमकिन नहीं
उस का रिश्ता दिल की हर धड़कन से है

मुआ'फ़ करना आप हैं जिस पर फ़िदा
सारी रौनक़ उस पे रंग रोग़न से है

जो सही उस ने दिखाया बस वही
क्यूँ शिकायत आप को दर्पन से है

ये कहाँ मुमकिन कि लिखना छोड़ दूँ
शा'इरी का शौक़ तो बचपन से है

— Virendra Khare Akela

More by Virendra Khare Akela

Other ghazal from the same pen

See all from Virendra Khare Akela →

Bachpan Shayari

Shers of bachpan.

All Bachpan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling