कुछ ऐसे ही तुम्हारे बिन ये दिल मेरा तरसता है

खिलौनों के लिए मुफ़्लिस का ज्यूँ बच्चा तरसता है

गए वो दिन कि जब ये तिश्नगी फ़रियाद करती थी
बुझाने को हमारी प्यास अब दरिया तरसता है

नफ़ा नुक़सान का झंझट तो होता है तिजारत में
मोहब्बत हो तो पीतल के लिए सोना तरसता है

न जाने कब तलक होगी मेहरबानी घटाओं की
चमन के वास्ते कितना ये वीराना तरसता है

यही अंजाम अक्सर हम ने देखा है मोहब्बत का
कहीं राधा तरसती है कहीं कान्हा तरसता है

पता कुछ भी नहीं हम को मगर हम सब समझते हैं
किसी बस्ती की ख़ातिर क्यूँ वो बंजारा तरसता है

कि आख़िर ऐ 'अकेला' सब्र भी रक्खे कहाँ तक दिल
बहुत कुछ बोलने को अब तो ये गूँगा तरसता है

— Virendra Khare Akela

More by Virendra Khare Akela

Other ghazal from the same pen

See all from Virendra Khare Akela →

Tanhai Shayari

Shers of tanhai.

All Tanhai Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling