सारे सितारों के हमीं तन्हा रक़ीब थे

हम एक शब तो चाँद के इतने क़रीब थे

हाथों को ये गिला हैं बड़े कम-नसीब हम
आँखें ये सोचती हैं कि हम ख़ुश-नसीब थे

रक्खी है आप ही के लिए जाँ सँभाल कर
यूँ शहर में कुछ और भी हुस्न-ए-सलीब थे

हम में ही कुछ कमी थी जो समझे न जा सके
वर्ना हमारे दोस्त तो सारे अदीब थे

हैरान हैं हम आइने में ख़ुद को देख कर
जानाँ तुम्हारे शौक़ भी कितने अजीब थे

— Vineet Aashna

More by Vineet Aashna

Other ghazal from the same pen

See all from Vineet Aashna →

Eid Shayari Collection

Shers of eid shayari collection.

All Eid Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling